Living document of globalization and marketism ‘Rehan Par Ragghu’
भूमंडलीकरण एवं बाजारवाद का जीवंत दस्तावेज ‘रेहन पर रग्घू’
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2023.v08.n07.030Keywords:
Globalization, marketism, capitalism, sensitivity, relationships, social systemAbstract
‘Rehan Par Ragghu’ is an important novel by Sahitya Akademi awardee Kashinath Singh, which tells the story of the changing times of the 21st century. In this story, there is a city adjacent to the village where the neo-rich class of the village has reached. Urban life has attracted this community in terms of children's education, health and other public facilities. The ambitions, attraction of capital and gradually declining sensitivity of the next generation of the novel's hero Raghunath, i.e. his children, have made him lonely and miserable. Not only his children are responsible for the ironic life of Raghunath, our social system is also responsible. Raghunath's daughter Sarla is separated from her father because he is against her inter-caste marriage with a Dalit man and she fears that their laborer Ganpat, who plows their fields, will become their relative and will sit equal to them. The boy Sarla loves is a gentleman with a good position but his caste is not acceptable to the upper caste Raghunath and his society. In the presented novel, keeping Paharpur village at the center, a systematic portrayal of the farmer torn between the two legs of modernization and capitalism has been given.
Abstract in Hindi Language:
‘रेहन पर रग्घू’ साहित्य अकादमी से सम्मानित काशीनाथ सिंह का महत्त्वपूर्ण उपन्यास है जिसमें 21वीं सदी के बदलते दौर की कथा है। इस कथा में गाँव से सटा शहर है जहाँ पर गाँव के नवधनाढ्य वर्ग की पहुँच हो चुकी है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जन सुविधाओं की दृष्टि से शहरी जीवन ने इस समुदाय को आकर्षित किया है। उपन्यास के नायक रग्घूनाथ की अगली पीढ़ी यानी उनकी संतानों की महत्वाकांक्षाओं, पूँजी आकर्षण तथा उत्तरोत्तर क्षय होती संवेदनशीलता ने उन्हें अकेला और दयनीय बना दिया है। रग्घूनाथ के विडंबनात्मक जीवन के लिए सिर्फ उनकी संतानें जिम्मेदार नहीं हैं हमारी सामाजिक व्यवस्था भी जिम्मेदार है। रग्घूनाथ की पुत्री सरला अपने पिता से इसलिए अलग होती है क्योंकि वे उसके दलित व्यक्ति से अंतर्जातीय विवाह के खिलाफ होते हैं और उन्हें यह डर होता है कि उनका मजदूर गनपत जो उनके खेतों में हल चलाता है वह उनका संबंधी हो जायेगा और उनके बराबर बैठेगा। सरला जिस लड़के से प्रेम करती है वह अच्छे पद पर कार्यरत एक सज्जन व्यक्ति है परन्तु उसकी जाति उच्च जाति के रग्घूनाथ और उनके समाज को मंज़ूर नहीं है। प्रस्तुत उपन्यास में पहाड़पुर गाँव को केंद्र में रखकर आधुनिकीकरण और पूँजीवाद के दो पाटों में पिसते किसान का व्यवस्थित चित्रण किया गया है।
Keywords: भूमंडलीकरण, बाजारवाद, पूँजीवाद, संवेदनशीलता, संबंध, सामाजिक व्यवस्था।
References
डॉ. शिवचरण कौशिक, पंचशील शोध समीक्षा (बदलता भारतीय समाज और नई सदी के हिन्दी उपन्यास), पृ. 115
काशीनाथ सिंह, रेहन पर रग्घू, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, प्रथम संस्करण, 2008, पृ. 64
वही, पृ. 23
वही, पृ. 98
वही, पृ. 54
उमाशंकर चैधरी, आलोचना (इसी दुनिया में कभी हरा रंग भी होता था भाई, वह कहाँ है?), पृ. 85
वही, पृ. 87
ललित श्रीमाली, भूमंडलीकरण और हिन्दी उपन्यास, पृ. 129
चैथीराम यादव, लोकधर्मी साहित्य की दूसरी धारा, पृ. 22
उमाशंकर चैधरी, आलोचना (इसी दुनिया में कभी हरा रंग भी होता था भाई, वह कहाँ है?), जुलाई-सितम्बर, पृ. 85-110
काशीनाथ सिंह, रेहन पर रग्घू, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, प्रथम संस्करण, 2008, पृ. 89
पुष्पपाल सिंह, भूमंडलीकरण और हिन्दी उपन्यास, पृ. 104
काशीनाथ सिंह, रेहन पर रग्घू, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, प्रथम संस्करण, 2008, पृ. 61
ललित श्रीमाली, भूमंडलीकरण और हिन्दी उपन्यास, पृ. 130
काशीनाथ सिंह, रेहन पर रग्घू, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, प्रथम संस्करण, 2008, पृ. 72
वही, पृ. 52
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
This is an open access article under the CC BY-NC-ND license Creative Commons Attribution-Noncommercial 4.0 International (CC BY-NC 4.0).