Education, Skill Development and Social Mobility: A Contemporary Analysis of the National Education Policy 2020
शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक गतिशीलता: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का समकालीन विश्लेषण
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2024.v09.n05.041Keywords:
Skill Development, Inclusive Education, Social Mobility, Multidisciplinary, National Education Policy 2020Abstract
Education and skill development are considered major determinants of social mobility in society, as they not only provide individuals with knowledge and competencies but also empower them economically, socially, and culturally. In Indian society, historically prevalent caste-based, class-based, gender, and regional inequalities have hindered equal access to education, resulting in limited social mobility. In this context, the National Education Policy (NEP) 2020 has emerged as a transformative educational framework aimed at making the education system more inclusive, multidisciplinary, and skill-oriented. This research paper presents a contemporary analysis of the interrelationship between education, skill development, and social mobility. The study is based on the analysis of major dimensions of the National Education Policy, such as the integration of vocational education, early childhood care and education, multilingualism, digital education, and inclusive education. On the basis of qualitative research and the analysis of secondary sources, the study concludes that skill-based education not only increases employment opportunities but also promotes entrepreneurship, innovation, and self-reliance, thereby making improvements in income and social status possible. The policy is also playing a significant role in promoting gender equality and bringing deprived and marginalized sections into the mainstream. The National Education Policy 2020 is a visionary initiative toward strengthening inclusive development and social mobility in Indian society. By making education more practical, accessible, and outcome-oriented, it can help reduce social inequalities. However, several challenges still exist in its effective implementation. For successful implementation, infrastructural development, institutional strengthening, adequate financial resources, and continuous evaluation are essential.
Abstract in Hindi Language: शिक्षा और कौशल विकास समाज में सामाजिक गतिशीलता के प्रमुख निर्धारक माने जाते हैं जो व्यक्तियों को न केवल ज्ञान और दक्षता प्रदान करते है ब्लकि उन्हे आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाते है। भारतीय समाज में ऐतिहासिक रूप से व्याप्त जातिगत वर्गीय, लैंगिक तथा क्षेत्रीय असमानताओं ने शिक्षा तक समान पहुंच को बाधित किया है, जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक गतिशीलता सीमित रही है। इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक परिवर्तनकारी शैक्षिक ढांचे के रूप में उभरी है जिसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी, बहुविषयक, कौशल उन्मुख बनाना है। यह शोध पत्र शिक्षा कौशल विकास और सामाजिक गतिशीलता के अन्तर्सम्बन्ध का समकालीन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। प्रस्तुत अध्ययन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख आयामों जैसे व्यावसायिक शिक्षा का एकीकरण प्रारम्भिक बाल्यवस्था देखभाल एवं शिक्षा बहुभाषिकता, डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा को विश्लेषण का आधार बनाया गया है। शोध में गुणात्मक एवं द्वितीयक श्रोतों के विशलेषण के आधार पर यह निष्र्कष निकलता है कि कौशल आधारित शिक्षा न केवल रोजगार की सम्भावनाओं को बढ़ाती है बल्कि उद्यमिता, नवाचार, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करती है जिससे आय में वृद्धि एवं सामाजिक स्थिति में सुधार सम्भव होता है। यह नीति लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्य धारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय समाज में समावेशी विकास और सामाजिक गतिशीलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। यह शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, सुलभ तथा परिणामोन्मुख बनाकर सामाजिक असमानताओं को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकती है हालांकि इसके प्रभावी क्रियान्वयन मे कई चुनौतियों विधमान है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अवसंरचनात्मक विकास, संस्थागत सुदृढीकरण, पर्याप्त वित्तीय संसाधनों एवं सतत मूल्यांकन की आवश्यकता है।
Keywords: कौशल विकास, समावेशी शिक्षा, सामाजिक गतिशीलता, बहुविषयकता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
References
भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय. (2020). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020. नई दिल्ली- भारत सरकार।
तिलक, जे. बी. जी. (2021). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020- एक समालोचनात्मक अध्ययन. आर्थिक एवं राजनीतिक साप्ताहिकी
कुमार, आर. (2022). कौशल विकास और रोजगार क्षमतारू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विश्लेषण. भारतीय शैक्षिक अनुसंधान पत्रिका
शर्मा, वी. (2021). भारतीय शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन और नई शिक्षा नीति. नई दिल्ली- रावत पब्लिकेशन्स।
सिंह, एम. (2020). शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन. जयपुररm राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी।
यादव, एस. (2021). डिजिटल शिक्षा और समावेशी विकास. लखनऊ, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान।
अग्रवाल, पी. (2022). उच्च शिक्षा में सुधार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020. नई दिल्ली- दीप एंड दीप पब्लिकेशन्स।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) (2021). स्कूली शिक्षा में सुधार- नीति एवं व्यवहार. नई दिल्ली- NCERT
यूनिसेफ भारत. (2021). समावेशी शिक्षा और डिजिटल अधिगम. नई दिल्ली- यूनिसेफ।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
This is an open access article under the CC BY-NC-ND license Creative Commons Attribution-Noncommercial 4.0 International (CC BY-NC 4.0).