Influence and Transformation of Mughal Art in Murshidabad Company Paintings (1700–1850)
मुर्शीदाबाद कंपनी चित्रों में मुग़ल कला का प्रभाव और रूपांतरण (1700-1850)
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2025.v10.n11.015Keywords:
Murshidabad, Company paintings, Mughal art, transformation, European artistsAbstract
This research paper offers an in-depth study of the influence of Mughal art and its artistic transformation within the “Company Painting” style that developed in the Murshidabad center of Bengal during the historical period from 1700 to 1850. The mid-eighteenth century marked a turning point in Indian art history. As the Mughal Empire weakened and the political power of the European East India Company grew, new regional centers like Murshidabad experienced a distinct cultural shift. It was in this environment that the Company painting tradition emerged, created mainly to meet the demands of European officials and merchants who wanted visual records of local life, flora, fauna, court scenes and people as “souvenirs.” The study shows that Mughal art left a lasting impact on this style. It can be seen in subject selection (such as portraits of nawabs and courtly scenes), technical features (fine detailing, decorative borders, use of vibrant colors) and the overall aesthetic. At the same time, the paintings went through a meaningful process of transformation. Key forces behind this change included European artists (such as Tilly Kettle, the Daniell brothers and George Chinnery), local Indian painters (such as Sheikh Muhammad Amir) and the cultural exchange between the two groups. This interaction brought together core Mughal features with European realism, perspective, chiaroscuro and naturalism. In conclusion, Murshidabad Company paintings reflect not only the enduring imprint of Mughal artistic heritage but also a strong narrative of dynamic transformation. They revived a traditional form within a new socio-economic setting and created an important chapter in Indian art history. These works stand as unique documents of cultural adaptation in colonial India.
Abstract in Hindi Language: यह शोध पत्र 1700 से 1850 ईस्वी की ऐतिहासिक अवधि में बंगाल के मुर्शीदाबाद केंद्र में विकसित 'कंपनी चित्र' शैली में मुगल कला के प्रभाव और उसके कलात्मक रूपांतरण की गहन पड़ताल प्रस्तुत करता है। अठारहवीं शताब्दी का मध्य भारतीय कला इतिहास में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ, जब मुगल साम्राज्य के क्षीण होने तथा यूरोपीय ईस्ट इंडिया कंपनी की बढ़ती सत्ता के बीच मुर्शीदाबाद जैसे नए क्षेत्रीय केंद्रों पर एक नए प्रकार का सांस्कृतिक अंतराल उत्पन्न हुआ। इसी संदर्भ में 'कंपनी चित्र' शैली का उदय हुआ, जिसका प्राथमिक उद्देश्य यूरोपीय अधिकारियों एवं व्यापारियों की स्थानीय जीवनशैली, वनस्पतियों, जीवों, दरबारी दृश्यों और लोगों को 'दृश्य स्मृति-चिन्ह' के रूप में संरक्षित करने की मांग को पूरा करना था। इस अध्ययन से स्पष्ट होता है कि मुगल कला ने इस शैली पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा, जो विषय-वस्तु के चयन (जैसे नवाबों के पोर्ट्रेट, दरबारी दृश्य), तकनीकी पक्ष (सूक्ष्म विवरण, सजावटी सीमाएँ, जीवंत रंगों का प्रयोग) तथा समग्र सौंदर्यशास्त्र में स्पष्ट परिलक्षित होता है। साथ ही, एक सारगर्भित रूपांतरण की प्रक्रिया भी देखी गई, जिसके प्रमुख कारक यूरोपीय कलाकार (जैसे टिटी केटल, डैनियल बंधु, जॉर्ज चिन्नरी), स्थानीय भारतीय कलाकार (जैसे शेख मोहम्मद अमीर) तथा दोनों पक्षों के बीच हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान थे। इस संवाद के फलस्वरूप मुगल कला की मूलभूत विशेषताओं में यूरोपीय यथार्थवाद, परिप्रेक्ष्य, प्रकाश-छाया विज्ञान (चायरोस्कुरो) और प्रकृतिवाद का समन्वय हुआ। निष्कर्षतः, मुर्शीदाबाद कंपनी चित्र न केवल मुगल कलात्मक विरासत के दृढ़ प्रभाव का प्रमाण हैं, बल्कि एक गतिशील रूपांतरण की सशक्त गाथा भी कहते हैं, जिसने एक पारंपरिक कला को नए सामाजिक-आर्थिक संदर्भ में पुनर्जीवित किया और भारतीय कला के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का सृजन किया। ये चित्र औपनिवेशिक भारत में सांस्कृतिक अनुकूलन के अनूठे दस्तावेज सिद्ध होते हैं।
Keywords: मुर्शीदाबाद, कंपनी चित्र, मुगल कला, रूपांतरण, यूरोपीय कलाकार
References
ब्रिटिश लाइब्रेरी, लंदन. (ऑरिएंटल एंड इंडिया ऑफिस कलेक्शन).
विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम, लंदन. (कंपनी पेंटिंग्स संग्रह).
रॉयल एशियाटिक सोसाइटी, लंदन.
विंडसर कैसल रॉयल लाइब्रेरी, यू.के.
आर्चर, मिल्ड्रेड. *इंडियन पेंटिंग फॉर द ब्रिटिश, 1770-1880*. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, 1955.
आर्चर, मिल्ड्रेड. कंपनी पेंटिंग्स: इंडियन पेंटिंग्स ऑफ़ द ब्रिटिश पीरियड. विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम, 1992.
दास, अशोक कुमार. मुगल पेंटिंग ड्यूरिंग जहाँगीर'स टाइम. द कलकत्ता फील्ड, 1978.
रॉय, मालिनी. कंपनी स्कूल ऑफ़ इंडियन पेंटिंग. ब्रिटिश लाइब्रेरी, 2010.
वेल्च, स्टुअर्ट कैरी. *इंडियन आर्ट एंड कल्चर, 1300-1900*. द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट, 1985.
दास, अशोक कुमार. "मुर्शिदाबाद पेंटिंग". मार्ग, वॉल्यूम 34, नंबर 2, 1980, पृ. 17-32.
शर्मा, योगेश. "क्रॉस-कल्चरल एक्सचेंज इन अर्ली कंपनी पेंटिंग इन इंडिया". जर्नल ऑफ़ आर्ट्स एंड आइडियाज, वॉल्यूम 12, नंबर 3, 2009, पृ. 45-67.
ब्रिटिश लाइब्रेरी: कंपनी स्कूल ड्रॉइंग्स एंड पेंटिंग्स डिजिटल कलेक्शन. https://www.bl.uk/collection-guides/company-school-drawings-and-paintings
विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम: आर्ट इन इंडिया. https://www.vam.ac.uk/collections/art-india
द येल सेंटर फॉर ब्रिटिश आर्ट: डैनियल बंधुओं का संग्रह. https://britishart.yale.edu/collections/objects?artist=Thomas%20Daniell
ट्रेजर्स ऑफ़ द इंडिया म्यूज़ियम, कोलकाता. भारत संग्रहालय, 2001.
पेंटिंग्स फ्रॉम द मुगल ड्यूनास्टी. द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट, 1987.
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
This is an open access article under the CC BY-NC-ND license Creative Commons Attribution-Noncommercial 4.0 International (CC BY-NC 4.0).